धनौरा से युवक व मधु कॉलोनी से युवती लापता
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से एक युवक व युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव धनौरा निवासी कुलविंद्र सिंह ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का रोहित कुमार 19 मई को किसी काम से घर से बाहर गया था मगर वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, चिट्टा मंदिर रोड मधु कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय लड़की 19 मई को दोपहर तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।