फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन युवक घायल
विज्ञापन

यमुनानगर। दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। नालागढ़ निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम सवा सात बजे के करीब वह अपने साथी ललित के साथ बाइक पर जगाधरी से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव भाटली के टी-प्वांइट पर उन्हें कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भरती करवाया। जबकि आरोपी कार चालक मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उधर, बीकेडी रोड पर गांव शहजादपुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार शहजादपुर निवासी सचिन घायल हो गया। हादसे के समय सचिन बाइक पर बुड़िया से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें