फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने लगाया व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गांव अराइयांवाला निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार देर शाम साढ़े आठ बजे के करीब वह घर के नजदीक किसी काम से खड़ी थी। इस दौरान वहां पर गांव का मनप्रीत सिंह पहुंच गया और उसे अकेली खड़ा देख उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। उसने तुरंत आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी मनप्रीत के खिलाफ छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें