रतनगढ़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
रादौर। गांव रतनगढ़ के पास बुधवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया, जो रादौर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। छिंबी मौहल्ला रादौर निवासी जगमोहन सिंह औजला ने बताया कि बुधवार शाम को वह गांव रतनगढ़ से बाइक पर रादौर आ रहे थे, तभी मोड़ के पास एक ट्रक चालक ने उसकी बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दीी।