फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नहर के श्मशान घाट के पास मिला शव, जहर खाने से मौत होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना नहर के श्मशान घाट के पास मिला शव, जहर खाने से मौत होने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
पश्चिमी यमुना नहर के श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति के मुंह से झाग निकला हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। थाना शहर के एडिशनल एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर के श्मशान घाट के पास किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मृतक व्यक्ति के मुंह से झाग निकल रहा था। कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल है। व्यक्ति की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई या अन्य कोई कारण है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें