फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटकर किया घायल, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटकर किया घायल, छह पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की बग्गा मार्केट में आधा दर्जन लोगों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल दुकानदार की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पृथ्वी नगर कालोनी निवासी सिमरनजीत सिंह ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बग्गा मार्केट में दुकान है। कुछ दिन पहले उसकी कौशल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया मगर उसके बाद से आरोपित उससे रंजिश रखने लगा। 19 अप्रैल को रात साढ़े नौ बजे वह दुकान में काम कर रहा था। इस दौरान कौशल अपने पिता अशोक सिंघला, कुनाल, अनु, सोनु व एक अन्य दोस्त के साथ दुकान में घुस गया। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें