फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्ध बेहोश कर किया था दुष्कर्म, फिर चुन्नी से गला घोंट की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहोश कर किया था दुष्कर्म, फिर चुन्नी से गला घोंट की थी हत्या
विज्ञापन

पड़ोस के खेत में काम करने वाले नौकर ने की थी महिला की हत्या, उधार दिए तीन हजार वापस मांग रही थी मृतका
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
हरनौल रोड स्थित खेत में बरशीन काटने गई महिला की हत्या पास के खेत में काम करने वाले नौकर ने की थी। बरशीन लेकर पति के चले जाने के बाद जब महिला ने लकड़ियां उठाने के लिए नौकर को बुलाया तो वह महिला को पकड़ पास के गन्ने के खेत में ले गया। आरोपी ने यहां महिला की गर्दन पर गोड्डा लगाकर चुन्नी से गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। फिर उसी की चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फर्कपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार देर शाम वारदात का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि महिला हत्यारोपी को उधार दिए तीन हजार रुपये मांग रही थी। वापस न देने पर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी। इसीलिए उसने महिला की हत्या की। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
फर्कपुर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बिश्नोई ने बताया कि एक व दो अप्रैल को मंडेबर गांव में हुई महिला परमजीत के हत्या के आरोप में बिहार के सहरसा जिले के गांव बालू अफार सिमरी निवासी मोहम्मद नौशाद को देर शाम हरनौल रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पास के खेत के मालिक के पास ही नौकर लगा हुआ है। आरोपी ने बताया कि उसका परमजीत के साथ पहले से संपर्क में था। एक बार उसने परमजीत से तीन हजार रुपये उधार लिए थे। परमजीत पैसे वापस मांग ेरही थी। नहीं देने पर महिला ने थाने में शिकायत करने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनानी शुरू कर दी। दो अप्रैल को परमजीत अपने पति प्रदीप के साथ खेत में बरशीन काटने आई थी। बरशीन काटने के बाद प्रदीप साइकिल पर बरशीन लेकर चला गया। परमजीत पास के खेत से लकड़ियां बांधने लगी। वह नजदीक ही खेत में पानी दे रहा था। परमजीत ने नौशाद को लकड़ियां उठाने के लिए बुलाया। नौशाद उसे पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म कर उसे मार डाला। इसके बाद शव पर गन्ने के पत्ते और झाड़ियां डालकर भाग गया। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उसने महिला की चप्पलें गन्ने के खेत के बाहर इधर-उधर फेंक दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगा जाएगा दो दिन का रिमांड : एसएचओ
थाना फर्कपुर एसएचओ सुभाष चंद बिश्नोई ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से आरोपी का दो दिन का रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड के दौरान मृतक महिला का मोबाइल व वारदात से जुड़ी अन्य चीजों की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें