फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती समेत तीन लोग लापता, अज्ञात पर अगवा करने के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती समेत तीन लोग लापता, अज्ञात पर अगवा करने के आरोप में केस
विज्ञापन

यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों पर एक युवती समेत तीन लोग लापता हो गए। उनके परिजनों ने अज्ञात पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अगवा करने के आरोप में मामले दर्ज कर लिए हैं।
गांव कलावड़ निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अप्रैल सुबह साढ़े सात बजे के करीब उसकी बीस वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई। उसे शक है कि किसी ने उसकी बेटी को जबरदस्ती अगवा कर लिया। वहीं, गांव जुब्बल निवासी तपन कुमार का भाई सुरेंद्र कुमार (31) मंगलवार दोपहर लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले मेें गांव फरमाना निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अक्षय कुमार (32) 31 मार्च को रादौर में किसी काम से गया था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। आरोप है कि इस दौरान वह रादौर से अचानक गायब हो गया। उसने आशंका जताई कि किसी ने उसके पति को अगवा कर लिया है। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें