कच्चे रास्ते में धंसा ओवरलोड वाहन, लगा जाम
ओवरलोडेड वाहनों के कारण लोगों को आए दिन हो रही दिक्कत
रादौर। पोटली मोड़ के पास मंगलवार रात ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर धंस गया। इस कारण मार्ग जाम हो गया। बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव पोटली के सरपंच रामलाल के नेतृत्व में सरकार व प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सरकार से ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जाम खुलव कर ट्रैफक सुचारु कराया।
सरपंच रामलाल पोटली, यशपाल, जसपाल ने बताया कि आए दिन ओवरलोडेड वाहनों के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ओवरलोडेड वाहनों से क्षेत्र में दुर्घटनाएं हो रही हैं। ओवरलोडेड वाहन क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। लेकिन प्रशासन के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार इस ओर सख्त कदम उठाए।
फोटो-05