फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर दंपति ने युवक से हड़पे दो लाख 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर दंपति ने युवक से हड़पे दो लाख 30 हजार
विज्ञापन

सरस्वती नगर का मामला, आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सरस्वती नगर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दंपति ने युवक से दो लाख तीस हजार रुपये हड़प लिए। नौकरी न लगने पीड़ित ने दंपति से पैसे वापस मांगे तो आरापियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अंबाला के गांव डेरा सलेमपुर निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि 2016 में उसकी मुलाकात सरस्वती नगर निवासी परमजीत और उसकी पत्नी ज्योति से हुई। आरोपियों ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और पांच लाख लाख रुपये खर्च आने की बात कही। ढाई लाख एडवांस और ढाई लाख नौकरी लगने के बाद देने का सौदा हुआ। उसने 16 सितंबर 2016 को आरोपियों को दो लाख तीस हजार रुपये दिए। नौकरी न लगी तो उसने पैसे वापस मांगे। इसपर आरोपियों ने दोबारा इस संबंध में टोकने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गुरदीप सिंह की शिकायत पर परमजीत शर्मा व उसकी पत्नी ज्योति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दीकर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें