फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की रेड के डर से ग्रामीण घरों में नहीं, चोरों की मौज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की रेड के डर से ग्रामीण घरों में नहीं, चोराें की मौज
विज्ञापन

खिजराबाद। अराइयांवाला में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। चोर आदमियों के घर न होने का पूरा फायदा उठा रहे हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पूरी रात घरों को खंगालते रहते हैं। ग्रामीण पुलिस की कार्यवाही से डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
गौरतलब है कि दो दिसंबर को गांव अराइयांवाला में हुई बलजीत की मौत के मामले में ग्रामीण हाईवे पर एकत्रित हो गए थे। ग्रामीणों को समझाने के लिए छछरौली थाना प्रभारी को भेजा गया जिन्हें गुस्साई भीड़ ने पीट दिया था। इस पर प्रशासन की ओर से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया और गांव में धारा 144 लगाई गई और पुलिस व ग्रामीणों में पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने लगभग दौ सौ ग्रामीणों पर मामला दर्ज किया था। लगभग एक महीने बाद पुलिस ने गांव में रेड की और करीब पंद्रह ग्रामीणों को उठा लिया। दो दिन एक और रेड। सहमे ग्रामीण अपने घरों से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से गांव के लोग पुलिस की रेड की डर से घरों से गायब हैं। रात को कई के घरों पर ताले लटके हुए हैं। इसी बात का चोर फायदा उठा रहे हैं। तीन दिन पहले भी गांव अराइयांवाला में एक घर में चोरी हुई जिसमें सिलिंडर और नकदी व अन्य सामान चोरी हुआ। बीती रात भी चोरों ने सूने पड़े एक घर से लगभग तीन लाख रुपये चुरा लिए। सरोज ने बताया कि वो रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर वौटे तो दरवाजे का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे तीन पैसे भी गायब थे। खिजराबाद थाना प्रभारी बलराज ने बताया कि अराइयांवाला में हुई चोरी की उन्हें जानकारी नहीं है और न ही उनके पास शिकायत आई है। शिकायत आती है तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें