फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंट हाउस से चोरों ने उड़ाया हजारों रुपये का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंट हाउस से चोरों ने उड़ाया हजारों रुपये का सामान
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव ब्रह्मपुर चौक के समीप स्थित टैंट हाउस से चोरों ने ताला तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गांव नयागांव निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी ब्रह्मपुर चौक के समीप टैंट हाउस की दुकान है। देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। अगली सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था। उन्होंने सामान की जांच की तो हजारों रुपये की कुर्सियां, मेज, मैट व अन्य सामान चोरी था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर अरविंद की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, शहर के प्रेमनगर निवासी अंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब ढ़ाई बजे उन्होंने बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। जहां से किसी ने उनकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें