फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर से नकदी समेत दो लाख का सामान और आगंबनबाड़ी केंद्र में दस हजार का राशन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सूने घर से दो लाख का सामान और आगंबनबाड़ी केंद्र में दस हजार का राशन चोरी

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के डीडी अग्रवाल स्कूल के समीप चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए वहीं, चोरों ने गांव कप्तान माजरी की आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ राशन चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जगाधरी के डीडी अग्रवाल स्कूल के समीप रहने वाले दीवान सिंह वर्मा ने बताया कि 22 दिसंबर को उनके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। करीब 11 बजे वह भी घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव कप्तान माजरी की आंगनबाड़ी वर्कर कमलेश देवी ने बताया कि वह 21 दिसंबर को आंगनबाड़ी की छुट्टी के बाद ताला लगाकर घर चली गई थी। अगले दिन जब वह आंगनबाड़ी में पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा था और अंदर गेहूं, चावल, चीनी व अन्य सामान चोरी था, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें