फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से ताले तोड़ इंवर्टर व बैटरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो दुकानों से ताले तोड़ इंवर्टर व बैटरियां चोरी
सरस्वती नगर। गांव थाना छप्पर में गुरुवार रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ इंवर्टर की तीन बैटरियां चोरी कर ली। दुकान मालिक कुलदीप सैनी व अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों की बिजली के सामान की दुकान थाना छप्पर में आमने-सामने है। गुरुवार रात को वह अपनी दुकानें रोज की तरह बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो दोनों दूकानों के ताले टूटे थे। जबकि दुकानों के शटर डाउन थे। जब दुकानों को खोलकर देखा तो अमरजीत की दुकान से दो बैटरियां व कुलदीप की दुकान से एक इंवर्टर की बैटरी चोरी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें