फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, दो घंटे सड़क पर शव रख किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, दो घंटे सड़क पर शव रख किया हंगामा
नत्थनपुर के पास हुआ हादसा, टैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेने को जाते वक्त हुई चालक की संदिग्ध मौत
घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने रॉयल्टी कारिंदों पर लगाया सिर में कुछ मारने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/छछरौली। गांव नत्थनपुर के पास चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने युवक के सिर में घाव को देख पास में बने रॉयल्टी कार्यालय के कारिंदों पर हत्या का आरोप लगाया। गुस्साए परिजनों को देख रॉयल्टी कारिंदे कार्यालय बंद कर चले गए। इस पर परिजन शव को सड़क पर रख बैठ गए और आरोपियों पर कार्रवाई न होने तक एंबुलेंस और पुलिस को शव देने पर राजी न हुए। करीब दो घंटे बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बाद में आसपास के लोगों और पुलिस के समझाने पर परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
जानकारी अनुसार माडो निवासी 28 वर्षीय साजिद सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गन्ना भरने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नत्थनपुर के पास सड़क पर बनी पुलिया में ट्रैक्टर का अगला पहिया टकराने से ट्रैक्टर में जोरदार झटका लगा और साजिद ट्रैक्टर से उछल कर सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरते ही उसका सिर सड़क में लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घटनास्थल के पास बैठे दो रॉयल्टी कारिंदों पर शक जताया कि उन्होंने ही किसी बात को लेकर साजिद को किसी चीज से चोट मारी है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। रॉयल्टी कारिंदे परिजनों का गुस्सा देखकर कार्यालय बंद कर चले गए। इस पर परिजन और भड़क गए और रॉयल्टी कारिंदों पर साजिद की हत्या का आरोप लगाते हुए शव को बीच सड़क पर रखकर बैठ गए। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। उन्होंने करीब दो घंटे तक सड़क पर बैठ हंगामा किया। बाद में पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर सड़क पर बनी पुलिया से टकराया और उसकी रफ्तार तेज होने से जोरदार झटके से साजिद उछलकर नीचे गिर गया। सड़क पर सीधे सिर पर गहरी चोट आने से उसकी मौके पर मौत हुई। पुलिस और आसपास के लोगों के समझाने पर परिजन शांत हुए। दो घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बॉक्स
बीवी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल: परिजनों ने बताया कि साजिद अपने पीछे बीवी और चार बच्चों को छोड़ गया, जिनका साजिद की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में अभी थोड़े दिन पहले साजिद के छोटे भाई की मौत हुई थी। अब साजिद की मौत हो गई। साजिद के भाई नवाब ने बताया कि परिवार पर पहले ही दुखों का पहाड़ टूटा था और साजिद की मौत के बाद पूरा परिवार दुख में डूब गया है और उसके बच्चे बेसहारा हो गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
नत्थनपुर के पास हादसे से ट्रैक्टर चालक की मौत की सूचना मिली थी। जब इसके बारे में आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि साजिद की मौत ट्रैक्टर से उछल कर नीचे गिरने से हुई है। परिजनों को समझाया कि साजिद की मौत ट्रैक्टर से नीचे गिरने की वजह से हुई है, जिस पर वह शांत हुए।
एसआई धूप सिंह, जांच अधिकारी, थाना छछरौली।
फोटो-20 व 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें