ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार मां बेटी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बिलासपुर जगाधरी रोड पर गांव भेड़थल के नजदीक ट्रक ने स्कूटी सवार मां बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को गंभीर हालत में जगाधरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। मंगलवार देर शाम बिलासपुर की तरफ से एक स्कूटी पर एक युवती व महिला आ रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों मां बेटी है। जब वे बिलासपुर जगाधरी रोड पर गांव भेड़थल के नजदीक पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गई। ट्रक दोनों मां बेटी की बाजूओं को कुचलता हुए निकल गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।