फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर हड़पे दो लाख 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर हड़पे दो लाख 30 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। युवक को विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने उससे दो लाख 30 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी बाप-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ऊंचा चांदना निवासी बबलु कुमार ने बताया कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव शाहपुर निवासी जसप्रीत सिंह के साथ हुई। जसप्रीत ने बताया कि उसकी विदेश में जान पहचान है। वह उसे रोजगार के लिए विदेश भेज देगा। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने पिता बलदेव सिंह और जिला कुरुक्षेत्र के गांव जरौली निवासी जसदीप सिंह से मिलवाया। आरोपियों ने उससे विदेश भेजने के नाम पर दो लाख 30 हजार रुपये की मांग की। उसने 18 मई 2016 से इस माह तक आरोपियों को यह राशि दे दी। आरोपियों ने उसे जल्द ही विदेश भेजने का आश्वासन दिया। काफी दिन बीतने के बाद भी जब वह विदेश नहीं भेजा गया तो उसने इस बारे में आरोपियों से बात की मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपितों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से भी मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रहे एसआई तरसेम का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें