फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिकपुर बांगर में कटी महिला की चोटी, दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिकपुर बांगर में कटी महिला की चोटी, लोगों में खौफ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। तीन दिन पहले खंड के गांव काट्टरवाली में महिला की चोटी कटने के बाद अब गांव मलिकपुर बांगर में महिला की चोटी कट गई। घटना रविवार रात करीब दस बजे की है। घटनाक्रम के मुताबिक, रविवार रात करीब दस बजे मलिकपुर बांगर निवासी सरोज बाला की अचानक चोटी कट गई। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। बात पूरे गांव व क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। महिला के घर लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। महिला बेहोश होकर गिर पड़ी निजी डाक्टर को बुलाकर महिला को दवाई दिलाई गई। सुबह कुछ होश आने पर पीड़ित सरोज बाला ने बताया कि वह ओर उसके परिवार के सदस्य जाग रहे थे। महिला को अचानक लगा कि कोई पीछे से उसे अचानक धक्का दे रहा है और उसे एक काली बिल्ली भी दिखाई दी। इसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसके पति जसबीर ने उसे उठाया तो देखा कि सरोज बाला की चोटी कटी हुई वे डर गए और पुलिस को सूचित किया। महिला दोपहर तक भी पूरी तरह से होश में नहीं आई। घटना के बाद से गांव की अन्य महिलाएं भी डरी हुईं हैं। उधर, खंड के गांव काट्टरवाली पिछले तीन दिन से महिलाएं व ग्रामीण डर के साए में जी रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें