फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स चुराते युवक को पकड़ा, लोगों ने की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का पर्स चुराते युवक को पकड़ा, धुना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रेलवे रोड स्टेशन चौक के नजदीक एक महिला का पर्स चुरा रहे युवक को महिला ने पकड़ लिया। वहां आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई की। हालांकि युवक के माफी मांग लिए जाने के बाद युवक को छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

सरला नाम की महिला रेलवे स्टेशन चौक पर अपने बच्चे के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए आई थी। जब वह सामान खरीद रही थी तो वहां एक युवक पहुंच गया। मौका पाकर वह उसका पर्स चुराने लगा, तभी महिला की नजर उस पर पड़ गई। महिला ने शोर मचा दिया और चोर को पकड़ लिया। चोर महिला से छूट कर भाग ही रहा था कि आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और चोर को पकड़ लिया। लोगों ने चोर की काफी पिटाई की। काफी देर तक पिटाई होने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले करने की बात कही, लेकिन चोर ने कहा कि वह भविष्य में ऐसा नहीं करेगा। चोर ने हाथ जोड़े और महिला के पांव पकड़े तो उसे जाने दिया गया। शहर एसएचओ डा. सुनील कुमार का कहना है कि उनके पास इस संबंध में शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो वे कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें