फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूली बच्चों से भरी बस, आधा दर्जन बच्चों को आई मामूली चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक को बचाने में स्कूल बस हुई बेकाबू, पेड़ से टकराने से छह बच्चे चोटिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। बिलासपुर-छछरौली रोड पर बसातीयांवाला के पास बाइक सवार को बचाने में स्कूल बस पर से चालक का नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित बस पेड़ से जा टकराई, गनीमत रही कि बस की रफ्तार धीमी थी। फिलहाल हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार तकरीबन छह बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। घायलों को बिलासपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
कलसिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अशोक ने बताया कि मंगलवार सुबह स्कूल से बच्चों से भरी बस बिलासपुर के एक पैलेस में मैजिक-शो के लिए जा रही थी। इस दौरान बिलासपुर-छछरौली मार्ग पर गांव बसातीयांवाला में ढाका मंदिर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में चालक का बस से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें घटनास्थल से दूसरी बस से बिलासपुर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि पेड़ से टकराने के बाद बस क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के वक्त धीमी गति में थी बस, पलटती तो होता बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस की पेड़ से टक्कर लगने पर उसकी गति काफी धीमी थी। हादसे के बाद बच्चे डर गए थे, वे चीख रहे थे। बस में करीब छह बच्चों को हल्की चोटें आईं, जिनमें छात्रा नताशा निवासी मीरपुर को ज्यादा चोटें आईं। आसपास के लोगों ने हादसे के बाद बच्चों को बस से बाहर निकाला और दूसरी बस में उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिलासपुर-छछरौली मार्ग बहुत तंग है। इसी वजह से यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें