फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सी कैब की टक्कर से बाइक सवार पशु डेयरी संचालक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैब ने बाइक को मारी टक्कर, डेयरी संचालक की मौत-दोस्त घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ईएसआई अस्पताल के नजदीक रेलवे रोड पर कैब ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार डेयरी संचालक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जगाधरी की सावनपुरी कॉलानी के निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसके पिता शेर सिंह (65) पशु डेयरी के संचालक थे। शनिवार को घर आए और दोपहर बाद खाना खाकर शाम को घर से चले गए। वह अपने दोस्त हुडा रोड छोटी लाइन निवासी सुभाष चंद के साथ बाइक से रेलवे रोड से यमुनानगर की तरफ जा रहे थे। जब दोनों ईएसआई अस्पताल के पास पहुंचे तो कैब ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष चंद घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शेरसिंह के मृत होने की पुष्टि की। अर्जुन नगर पुलिस चौकी प्रभारी जनकराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रविवार सुबह करवाया जाएगा। मामले में घायल के बयान पर आरोपी मैक्सी कैब चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें