संधाली में घर से 310 यूरिया के कट्टे बरामद
रादौर। जठलाना पुलिस ने गांव संधाली में एक व्यक्ति के घर से 310 यूरिया के कट्टे बरामद किए। पुलिस ने प्रशासन के अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना जठलाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि राकेश कुमार गुण नियंत्रण निरीक्षण अधिकारी और जसविंद्र सिंह सहायक पौधारक्षण अधिकारी यमुनानगर ने गुरुवार को गांव संधाली में पृथ्वी सिंह के घर पर छापा मारा था। यहां उन्हें घर से 310 यूरिया के कट्टे अवैध रूप से रखे मिले। गांव संधाली निवासी पृथ्वी सिंह की जठलाना में खाद की दुकान है। स्टॉक रजिस्टर के अनुसार उसकी दुकान से कम स्टॉक बरामद हुआ, जिस कारण उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।