फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप से 16 मोबाइल, दो लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती नगर। बीती रात चोर सरस्वती नगर में दुकान का शटर तोड़ कर उसमें रखा लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। दुकानदार हरमन सिंह मक्कड़ ने बताया कि वह रात को आठ बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले जाते थे। और सुबह 5:30 बजे दुकान की सफाई करने आते थे। हर रोज की तरह आज सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने तुरंत अपने पिता सुरेंद्र सिंह व सरपंच मोहित कुमार को फोन करके बुलाया। सरपंच मोहित कुमार के पहुंचने पर दुकान का टूटा हुआ शटर उठा कर देखा गया तो दुकान में रखे 2 लैपटॉप, 16 मोबाइल व अन्य सामान गायब था। सरपंच व अन्य लोगों की मौजूदगी में थाना छप्पर पुलिस को सूचित कर बुलाया गया। पुलिस ने मुआयना कर सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें