ब पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुधवार देर शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
26 वर्षीय महिला ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने मायके बुड़िया क्षेत्र के एक गांव में आई थी। 19 जुलाई को वहां से वह किसी काम से बुड़िया जा रही थी। इस दौरान एक गांव के व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक उसे अगवा कर लिया।
विरोध जताया तो जान से मारने की धमकी दी। उसे जबरदस्ती उत्तराखंड ले गया। यहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वह आरोपी के चुंगल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बुड़िया पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवाई। बुड़िया थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।