बुड़िया पुल के नजदीक से सीआईए पुलिस ने चोरी की बाइक को बेचते हुए वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। सीआईए पुलिस को वीरवार देर शाम सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए आ रहे हैं।
पुलिस ने पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर नाका लगाकर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को दो युवक एक बाइक पर सवार होकर आते हुए दिखाए दिए। पुलिस ने आरोपियों को रोककर उनकी जांच की। बाइक के दस्तावेज मांगे तो आरोपी दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
सख्ती से पूछा तो आरोपियों ने कबूल किया कि बाइक चोरी की है। आरोपियों की पहचान सहारनपुर नकुड़ क्षेत्र के गांव दरोला निवासी बिंटू सिंह और पुराना हमीदा निवासी अलताह अंसारी के रूप में हुई।