फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़

Mon, 13 Jul 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक गर्ल्स कॉलेज में जाने के लिए खिजराबाद बस स्टैंड पर खड़ी बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा से कार सवार युवक ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने उसे जबरन कार में ले जाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में जब परिजनों ने फोन पर आरोपी से बात की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खिजराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह शहर के एक गर्ल्स कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा है। कॉलेज जाने के लिए वह शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव से खिजराबाद बस स्टैंड पर आई। जब वह कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तभी गांव देवधर निवासी अरविंद्र कार में सवार होकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने उसकी बाजू पकड़ ली और उसे खिंचकर कार की तरफ ले जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

उसने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। छात्रा ने घटना की सूचना अपने भाई को दी। उसका भाई मौके पर पहुंचा। इसी दौरान आरोपी युवक का उसके पास फोन आया। जब उसके भाई ने उसका फोन सुना और इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने इसकी शिकायत तुरंत खिजराबाद थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एचसी बलजीत कौर ने बताया कि आरोपी युवक पहले से ही छात्रा को फोन पर परेशान कर रहा था। आरोपी युवक पर मामला दर्जकर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें