फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त से बाहर दो आरोपी, एक से पूछताछ जारी

Tue, 07 Jul 2015 12:31 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन के रिक्शा चौक पर स्थित मफतलाल गारमेंट शोरूम के मालिक से लूट के मामले में फरार दो बदमाश सोमवार देर शाम तक पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। वहीं गिरफ्त में आए आरोपी से पुलिस दूसरे दिन कुछ भी नहीं उगला पाई। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रिक्शा चौक पर मफतलाल शोरूम के मालिक अनिल तनेजा ने रविवार रात करीब पौने दस बजे शोरूम बंद करवाया और नोटों से भरा बैग लेकर अपनी कार की ओर बढे़। इसी बीच तीन मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां आए और उन्होंने अनिल तनेजा के हाथ से नोटों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। एक युवक के हाथ में चाकू और दूसरे के हाथ में देसी कट्टा था। अनिल ने शोर मचा दिया और बैग को कसकर पकड़ लिया। युवकों ने हवाई फायरिंग की और अनिल के सिर में देसी कट्टे का बट मारा।

इसी बीच आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर दो युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 20 हजार रुपये की नकदी, लाइसेंस और अन्य दस्तावेज थे। लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 392, 394, 397 आईपीसी के तहत लूट व 25-54-59 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान तीर्थ नगर निवासी शिवम के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें