फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में दो पक्षों के बीच चले हथियार, चार घायल

Sun, 07 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना हमीदा में हुए झगड़े के बाद दो पक्ष ट्रामा सेंटर में भी भिड़ गए। दोनों पक्षों में यहां जमकर तेजधार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। झगडे़ के बाद ट्रामा सेंटर के अंदर खून ही खून बिखर गया। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के लोग शनिवार देर शाम तक रामपुरा चौकी में डटे हुए थे।
विज्ञापन


हमीदा क्षेत्र के गुलाब नगर निवासी पाली ने पुलिस को बताया कि उसके भाई सतपाल, सूरज, केवल कृष्ण, जयपाल मिलकर गुलाब नगर में ही दुकान करके परिवार का गुजारा चलाते हैं। शुक्रवार रात को ही उनका गुलाब नगर निवासी कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

झगड़ा करने वालों ने उनकी मां बबली के सिर में भी चोट मार दी थी। रात को उसकी मां बबली ने हमीदा चौकी में कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। शनिवार शाम वे ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए आए थे। इसी दौरान रात को हमला करने वाले युवक भी वहां आ गए। उन्होंने ट्रामा सेंटर के अंदर उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सूरज का हाथ कट गया वहीं पाली की आंख में चोट लगी।
विज्ञापन


हमला करने वालों का एक साथी भी घायल हो गया। झगडे़ के बाद ट्रामा सेंटर परिसर के अंदर खून बिखर गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर सहम गए और मरीजों के परिजन भी वहां इकट्ठे हो गए। डाक्टरों ने झगडे़ के दौरान गेट बंद कर उन्हें अंदर आने से रोका। इसी दौरान डॉक्टर ने फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया।

उधर, ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन विनोद व जोनी ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान कॉलोनी के ही कुछ लोग हथियारों से लेस होकर आए और उन पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। शनिवार जब उनका उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा था तो आरोपियों ने यहां आकर भी उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


रामपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई पृथ्वी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें