फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों के ताले तोड़ लाखों के गहने व नकदी उड़ाई

Mon, 29 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की लालद्वारा कॉलोनी और पुराना हमीदा में सूने पड़े घरों को निशाना बनाकर चोर हजारों की नकदी सहित लाखों रुपये के गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उधर, बाकरपुर गांव में मंदिर से हजारों रुपये का चढ़ावा चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी स्थानों का दौरा कर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


लालद्वारा कॉलोनी निवासी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि वह 20 जून को अपने परिवार के साथ किसी काम से आउट ऑफ स्टेशन गया था। शनिवार देर शाम वे घर लौटे तो मुख्य गेट खोलने पर अंदर कमरों के दरवाजे के ताले टूटे मिले। सभी अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस तुरंत को दी गई। जांच कर पता चला कि घर से 40 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की अंगूठी, 25-30 चांदी के सिक्के, दो चांदी के पाजेब, एक चांदी की कटोरी आदि कीमती सामान चोरी हो गया है।

परिवार अंबाला, चोर ने खंगाला घर : पुराना हमीदा की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में चोरों ने सूने पडे़ घर में धावा बोल हजारों रुपये की नकदी व सामान चुरा लिया। पुराना हमीदा ब्रह्मपुरी गली निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम को घर का ताला लगाकर परिवार सहित अंबाला में मामा के घर गया था। रविवार सुुबह उसके पड़ोसी ने फोन पर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। वह अंबाला से यमुनानगर पहुंचा। घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का गेट किसी रॉड या सरिये से तोड़ा हुआ था। वहीं दीवान बेड खुला पड़ा था। राकेश ने बताया कि घर पर रखे गहनों में सोने की एक अंगूठी, एक सोने का लोकेट व पत्नि का मंगलसूत्र और हजारों रुपये की नकदी व अन्य समान गायब था।
विज्ञापन


मंदिर से हजारों रुपये का चढ़ावा चोरी : गांव बाकरपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि चोरों शुक्रवार रात गांव में स्थित शिव मंदिर और वैष्णो मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये की नकदी (चढ़ावा) चोरी कर ली। वारदात का शनिवार सुबह पता चला। उधर विजय नगर कॉलोनी निवासी सद्दाम ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया में किसी काम के लिए गया था। इस दौरान किसी ने उसकी बाइक को चोरी कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें