फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉड से हमला कर दुकानदार से छीने डेढ़ लाख और चेन

Fri, 19 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्हैया साहिब चौक स्थित ताऊ देवी लाल शॉपिंग कांपलेक्स में कार सेल-परचेज की दुकान में घुसकर कुछ युवकों ने दुकानदार पर रॉड से हमला कर दिया। आरोपी दुकान के गल्ले में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी और युवक की सोने की चेन छीन ले गए।  पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

त्यागी गार्डन निवासी अमित कुमार कार सेल परचेज का काम करता है। उसकी कन्हैया साहिब चौक स्थित ताऊ देवी लाल शॉपिंग कांपलेक्स में रमन कार बाजार के नाम से दुकान है। अमित ने बताया कि 15 जून को उसने अपने पार्टनर तेजली निवासी राजिंद्र कुमार के साथ मिलकर एक सेकेंड हैंड फिस्टा कार का दो लाख 55 हजार रुपये में सौदा किया था। ग्राहक दो लाख रुपये उन्हें देकर कार खरीद ले गया। 50 हजार रुपये उसका पार्टनर राजिंद्र उसके पास से लेकर अपने घर चला गया।

बुधवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह बचे हुए डेढ़ लाख रुपये को संभाल कर गल्ले में रख रहा था। इसी दौरान छह युवक दुकान में घुस आए। आरोपियों के हाथ में रॉड व सरिये थे। आरोपियों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी उसे घसीटते हुए दुकान के बाहर ले गए और उसकी पीठ व गर्दन पर सरियों से वार किए। अमित ने बताया कि कुछ देर बाद दो युवक दुकान में घुस गए और गल्ले में रखी नकदी निकाल ली।
विज्ञापन


 इधर, चार आरोपी उसके साथ मारपीट करते रहे। किसी तरह वह उनसे बचकर पास की दुकान में घुस गया। आरोपी वहां भी उसे पीछे आ गए और मारपीट की। इस दौरान बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन भी झपट ली। आसपास के लोगों को आता देख बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात  
घटना के बाद मामले की सूचना आसपास के दुकानदारों ने अमित के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर अमित के पिता जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल अमित को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जिसमें आरोपियों द्वारा अमित पर सरियों से हमले की फुटेज रिकॉर्ड है। इसमें कुछ आरोपियों के चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं।

वर्जन
मामले में काला नामक एक युवक को नामजद करते हुए पांच छह युवकों पर  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एएसआई जसविंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना सिटी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें