फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड मर्डर से उठा पर्दा, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Tue, 16 Jun 2015 12:25 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला रोड पर खेड़ा पावर हाउस के पास आठ जून खोखे के पीछे क्षतविक्षत हालत में मिले युवक की हत्या उसी के दोस्तों ने की थी। दोस्तों ने वारदात को अंजाम इसलिए दिया क्योंकि मृतक युवक शारीरिक रूप से अपने दोस्तों से अधिक ताकतवर था और उन पर दबाव डालकर शराब मंगवाता था। मृतक की शिनाख्त जगाधरी की श्याम सुंदरपुरी निवासी दीपक उर्फ चिंटू के रूप में हुई।
विज्ञापन


हत्या के पांच दिन बाद उसके भाई ने संजीव उर्फ गोरा ने इश्तहार, जूतों, कपड़ों व मृतक के हाथ पर लिखे राज शब्द की निशानियां देखकर शिनाख्त की। यह खुलासा डिटेक्टिव स्टाफ द्वारा तीन हत्यारोपियों को पकड़ने के बाद सोमवार को डीएसपी जगाधरी राजेंद्र सिंह ने किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया।

मामले में एसपी ने जांच डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज  इंस्पेक्टर सोनू मलिक को सौंपी थी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस को रविवार शाम को सूचना मिली थी कि खेड़ा पावर हाउस के पास ब्लाइंड मर्डर को अंजाम देने वाले तीन हत्या आरोपी इस समय जगाधरी मिलिट्री ग्राउंड में बैठे हैं और जिले से बाहर भागने की तैयारी में हैं। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सोनू मलिक ने एएसआई दीदार सिंह के नेतृत्व में टीम तैयार की। टीम ने दबिश देकर मौके से तीन युवकों को काबू किया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान श्याम सुंदर पुरी निवासी पुनीत राणा उर्फ पाचा, जग्गू उर्फ सोनू व मनीष उर्फ तोला के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।

शराब मंगवाने से करने लगे थे रंजिश : आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक दीपक और वे तीनों दोस्त थे। वे चारों दोस्त शाम के समय रोजाना शराब पीते थे। मृतक दीपक उनसे शरीर में अधिक ताकतवर था। इसलिए दबाव देकर वह उनसे शराब मंगवाता था। इसलिए वे तीनों उससे रंजिश रखने लगे थे। इसी के चलते उन्होंने उसकी हत्या की।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम : आरोपियों ने बताया कि सात जून की रात को भी वे तीनों शराब पी रहे थे। इस दौरान दीपक उनके पास आ गया और जबरदस्ती शराब पिलाने को कहने लगा, जिसको लेकर इनमें झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर दीपक मारपीट से बेहोश हो गया। वह बेहोशी की हालत में ही उसे पुनीत की एक्टिवा पर बिठाकर खेड़ा पावर हाउस से आगे अंबाला रोड पर सड़क के साथ रखे खोखे के पीछे सुनसान स्थान पर अंधेरे में ले गए और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने उसी की बेल्ट से पहले उसका गला घाेंटा। जब वह बिल्कुल बेसुध हो गया तो वहां पड़ी ईंट व टूटे हुए सीमेंट के खंभे के टुकड़ों से दीपक के  चेहरे व सिर पर वार किए और तब तक मारते रहे जब तक उसकी अंतिम सांस चलती रही। चेहरे पर मुंह व खंभे के टुकड़ों के वार से उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया ताकि पहचान न हो सके।

मृतक के खिलाफ दर्ज थे कई मामले
पुलिस जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि मृतक दीपक के खिलाफ चोरी व छीना झपटी सहित विभिन्न मामले दर्ज थे। वह चेन स्नैचिंग करता था। चारों दोस्तों ने एक गिरोह बना लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें