एडीजे की कोर्ट ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले सुल्तान को दोषी करार दिया है। कोर्ट केस में 28 जनवरी को सजा सुनाएगी। बता दें पांच अप्रैल 2020 को शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि रात को वे अपने घर पर सोए हुए थे। वह नींद से जागी तो देखा कि उसकी बेटी के पास उनकी कॉलोनी का सुल्तान लेटा हुआ है। उसने उठकर आवाज लगाई तो वह भाग गया। वहीं बेटी ने बताया था कि जब वह सो रही थी तो सुल्तान वहां पर आ गया। उसने गलत काम करना चाहा। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।