फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ग्राम स्मैक के साथ युवक व सप्लाई करने वाला सप्लायर गिरफ़्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने आठ ग्राम स्मैक के साथ एक युवक व स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि महिलावाली गांव के पास एक युवक नशीले पदार्थ लेकर घूम रहा है। इस सूचना के आधार उप निरीक्षक राजकुमार,जसबीर सिंह, एएसआई सतनाम सिंह, रणबीर सिंह, सिपाही संदीप, महिला मुख्य सिपाही सरस्वती की टीम का गठन किया गया।
टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को काबू किया। टीम ने मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी जसविंद्र सिंह को बुलाया गया, जिसके सामने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान गांव महिलावाली वासी रोहित उर्फ चन्ना के नाम से हुई। आरोपी रोहित ने बताया कि वह यह स्मैक अपने ही गांव महिलावाली के हरमन से लेकर आया था। पुलिस टीम ने आरोपी रोहित व सप्लायर हरमन को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें