(यमुनानगर) बिलासपुर। खंड के गांव संरावी के प्राइमरी स्कूल में बीती रात चोरो ने कमरे का ताला तोड़ बैटरी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस को दी शिकायत में स्कूल की अध्यापिका ज्योति शर्मा ने बताया कि सुबह जब वह स्कूल में पहुंची तो स्कूल के एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर जांच की तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था कमरे में रखे बैटरी, यूपीएस सहित अन्य सामान गायब था। अध्यापिका ज्योति शर्मा ने तुरंत फोन पर गांव के सरपंच को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।