फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पुलिस पार्टी से किया अभद्र व्यवहार, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आधी रात को सड़क पर घूम रहे युवक को शक के आधार पर रोकने पर युवक ने पुलिस कर्मी से अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान उसकी वर्दी फाड़ दी और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। सदर जगाधरी पुलिस ने हैड कांस्टेबल सतनाम सिंह की शिकायत पर भगवानपुर निवासी सोनी कुमार के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने, वर्दी फाड़ने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

हैड कांस्टेबल सतनाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 दिसंबर की रात को वह पुलिस पार्टी के साथ दादूपुर रोड पर भगवानपुर के नजदीक गश्त कर रहे थे। देर रात करीब 11 बजे उन्हें एक युवक घूमते हुए मिला। शक के आधार पर जब उन्होंने उसे रोककर पूछताछ की तो आरोपी उन पर भड़क गया और उनसे अभद्र भाषा में बोलने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने उनके साथ हाथापाई की। जिसमें उसकी वर्दी फट गई। आरोपी ने ऐसा कर उनके सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। विरोध जताने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान भगवानपुर निवासी सोनी कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने हैड कांस्टेबल सतनाम की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई राजेन्द्र कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें