फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीबीआई की एटीएम गैस कटर से काटी, नहीं निकाल पाए कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सुरक्षा गार्ड के सूने पड़े एटीएम चोरों के निशाने पर है। चोर गैस कटर से एटीएम काट रुपये चोरी करने का प्रयास कर रहे है। बीते मंगलवार की रात चोरों ने जहां रक्षक विहार नाके के पास कैनरा बैंक के एटीएम व उससे कुछ दिन पूर्व बिलासपुर एरिया में एटीएम को गैस कटर से काट चोरी का असफल प्रयास किया था। वहीं, इस बार चोरों ने शहर के बीच माडल टाउन के मेला सिंह चौक स्थित आईडीबीआई बैंक को भी गैस कटर से काट डाला। लेकिन चोर टीएम से रुपये नहीं निकाल पाए। सूचना मिलने पर बैंक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश मशीन में गैस कटर ले जाते दिखाई दे रहे है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित आईडीबीआई बैंक के मैनेजर दीपक सुहाग ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंक का एक एटीएम मेला सिंह चौक स्थित मुख्य ब्रांच के पास लगा हुआ है। रोज की तरह वह बैंक बंद कर देर शाम घर चले गए थे। सुबह उन्हें सूचना मिली कि बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटा हुआ है। सूचना पर वे एटीएम बूथ पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एटीएम का अगला हिस्सा गैस कटर से काटा हुआ है। आगे से मशीन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त किया हुआ है। इसके बाद उन्होंने एटीएम के अंदर पड़ी नकदी की जांच की। जांच में एटीएम से एक भी रुपया चुराया हुआ नहीं मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने जब बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज जांची तो उसमें तीन बदमाश गैस कटर लेकर एटीएम के अंदर घुसते हुए नजर आ रहे थे। शहर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स
तीन दिन में दूसरी वारदात
चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काट चोरी के प्रयास करने की महीने में इस तीसरी वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले चोरों ने बीते मंगलवार की रात जगाधरी के रक्षक विहार नाके के पास एटीएम को इसी तरीके से गैस कटर से काटा था। ठीक इसी प्रकार गैस कटर से चोरों ने कुछ दिन पहले बिलासपुर में भी एक एटीएम को काट चोरी का प्रयास किया था। ऐसा माना जा रहा है कि तीनों वारदातों को अंजाम देना वाला एक ही गिरोह है। जो गैस कटर से एटीएम को काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें