शहर की न्यू नंदा कालोनी में चोरों ने सूने घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। न्यू नंदा कॉलोनी निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ किसी काम से घर से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से पांच हजार रुपये तथा सोने व चांदी के आभूषण गायब मिले। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने ट्रांसफार्मर से चुराए उपकरण
विद्युत निगम रादौर सर्कल के एसडीओ शमशेर सिंह ने जठलाना पुलिस थाने को दी शिकायत में बताया कि निगम का एक ट्रांसफार्मर गांव नकुंभ में लगा है। उसे सूचना मिली थी कि चोरों ने उक्त ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी कर लिए हैं। उसने मौके पर जाकर जांच की तो ट्रांसफार्मर से करीब 15 हजार रुपये के उपकरण गायब मिले। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।