फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में कार्रवाई, अवैध शराब घोटाला मामले में रादौर के एसएचओ समेत चार पुलिस कर्मी सस्पेंड

Mon, 18 May 2020 03:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, रादौर(यमुनानगर)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गांव भोगपुर के पास 30 अप्रैल को पकड़ी अवैध शराब के मामले में रादौर थाना प्रभारी संदीप कुमार व खेड़ी लक्खा सिंह चौकी प्रभारी जसबीर सिंह व दो चालक पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई अवैध शराब में कई पेटी शराब का गोलमाल किया गया था। पुलिस कर्मियों पर आरोप लगने के बाद मामला एसपी हिमांशु गर्ग के संज्ञान में आया।
विज्ञापन


एसपी ने मामले की डीएसपी जगाधरी सुधीर तनेजा द्वारा जांच करवाई। जानकारी अनुसार 30 अप्रैल को रादौर पुलिस ने गांव भोगपुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से शराब पकड़ी थी। ट्राली से देसी शराब की 205 पेटियां बरामद हुई थी। बताया गया था कि पुलिस को देखकर ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

ट्रैक्टर ट्रॉली से भारी मात्रा में शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने गांव भोगपुर निवासी वीरेंद्र व राजेश के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। जांच में इस शराब पर कोई मार्का नहीं मिला। इसके सैंपल भी भेजे हुए है। इस मामले में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे थे। बताया जा रहा था कि पुलिस कर्मियों ने मामले में गोलमाल किया था। जांच में ये भी सामने आया था कि 95 पेटी कम दिखाई गई है। जिस पर एसपी हिमांशु गर्ग ने मामले में जांच बैठा दी। इसके बाद अब पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर रादौर थाना प्रभारी व खेड़ी लक्खा सिंह चौकी इंचार्ज और इन दोनों की गाड़ियों के दो चालकों को निलंबित किया गया है। मामले की जांच डीएसपी जगाधरी सुधीर तनेजा द्वारा की गई। जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

- कुशल पाल सिंह, डीएसपी रादौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें