फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में डंडा मारकर ड्यूटी दे रहे चौकीदार को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की चुन्ना भट्टी कॉलोनी में मंगलवार रात को ड्यूटी दे रहे चौकीदार करण रावत (59) की हत्या कर दी गई। मृतक चौकीदार करण मूल रूप से नेपाल के कैलाली का रहने वाला था। दो साल पहले वह यहां आया था और अकेला रहता था। आरोप है कि चौकीदारी करने के रुपये मांगने पर कॉलोनी के ही सागर ने उसके सिर में डंडा से वार कर उसे घायल कर दिया। उसके चचेरे भाई ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी सागर सोढ़ी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेपाल के जिला कैलाली के गांव कोबापुर लमकी चूहा नगर निवासी नन्ना राम ने बताया कि वह चुन्ना भट्टी में ही रहता है। वह जीएनजी कॉलेज में लाइब्रेरी अटेंडेंट है। उसके चाचे का लड़का कर्ण रावत कॉलोनी में चौकीदार का काम करता था। जिसे मोहल्ले वाले रुपये दिया करते थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी सागर उसके चचेरे भाई कर्ण से रंजिश रखता था। वह चौकीदार के रुपये भी उसे नहीं देता था। इसी बात को लेकर वह उससे झगड़ा करता था। रोज की तरह उसका चचेरा भाई कर्ण रावत मंगलवार रात ड्यूटी गया था। देर रात को वह अपने चचेरे भाई कर्ण रावत को चाय देने गया तो उसने देखा चुन्ना भट्टी निवासी सागर सोढी उसके भाई के साथ झगड़ा कर रहा है। आरोप है कि इस दौरान उसके सामने ही आरोपी सागर ने कर्ण रावत के सिर में लकड़ी के डंडे से कई वार किए। जिससे उसका भाई कर्ण बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आरोप है कि जब कर्ण नीचे गिर गया, तो आरोपी उसे नाली में फेंकने लगा, लेकिन शोर होने पर आरोपी वहां से भाग निकला। उसने कर्ण को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जिस पर डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखकर उसे चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर कर दिया। लेकिन जाते समय रास्ते में ही कर्ण रावत की मौत हो गई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में आरोपी सागर के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया।
आज आरोपी होगा कोर्ट में पेश
शहर थाना प्रभारी कंवलदीप ने बताया कि आरोपी सागर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को बाड़ी माजरा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच रुपये के लेन देन का विवाद था। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें