फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी का गला घोट किया मारने का प्रयास, बच्चों को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विश्वकर्मा मोहल्ला में पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की। 11 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। आरोपी कुछ दिन पहले ही चोरी के केस में जेल से बाहर आया था। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी वर्ष 2009 में न्यू हमीदा कॉलोनी में किराये पर रह रहे बिहार के मोतिहारी जिला के गांव पूर्व चम्पारण निवासी अजय पासवान से प्रेम विवाह किया था। शादी से उसके पास दो बेटे है। शादी के कुछ समय बाद अजय ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसका पति उसके साथ साथ बच्चों के साथ भी मारपीट करता है। बीती 14 मार्च को पति गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। लेकिन उसमें सफल न होने पर मारपीट कर मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। आरोपी पति ने धमकी दी है कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो वह उसे जान से मार देगा। महिला का कहना है कि वह अपने पति से परेशान है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अजय पासवान के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें