फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ युवक किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में शराब के ठेके बंद हो गये हैं। ऐसे में लोगों ने तस्करी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बूड़िया पुलिस ने एक व्यक्ति को दस पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना बूड़िया प्रभारी रवि खूंडिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव टापू माजरी खदरी में एक व्यक्ति के घर अवैध शराब की खेप पड़ी हुई है। जिस पर उन्होंने गांव में रेड की। गांव में बलिंद्र कुमार के घर छापामारी की गई। यहां से उन्हें करीब दस पेटी शराब की बरामद हुई। इसमें 78 बोतल, 39 अध्धे, 82 पव्वा शामिल थे। हेडकांस्टेबल राजीव कबीर ने बताया कि पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी बलिंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें