फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टो कार में आए चोरों ने मात्र 20 मिनट में दुकान के ताले तोड़ 40 हजार का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरपुर मोड़ के पासचोरों ने कबाड़ी की दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर आल्टो कार में चोरी करने आए थे, दुकान से चोरी किया गया सामान आल्टो कार में रखते हुए सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दुकानदार मंगतराम ने बताया कि शेरपुर मोड़ पर उनकी कबाड़ी की एक पुश्तैनी दुकान है। जिसको पहले उसके पिताजी चलाते थे। उसके बाद करीब 20 साल से वह कबाड़ी की दुकान चला कर अपनी जीविका चला रहे थे। वह शुक्रवार को शाम रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। जब अगले दिन सुबह के समय दुकान पर आए तो दुकान के दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए मिले। दुकान का दरवाजा खुला पड़ा हुआ था। दुकान के अंदर देखा तो दुकान से एक कांटा, पीतल की सक्रैप समेत करीब 40000 का सामान गायब था। इसके बारे में उसने पुलिस को सूचना दी। छछरौली पुलिस ने मौके पर आकर कार्यवाही करते हुए दुकान का मौका कर दुकानदार के बयान लिए और साथ लगती एक शोरूम की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। जिसमें रात के करीब दो बजे कबाड़ी की दुकान के सामने एक आल्टो कार रूकी, जिसमें से दो युवक नीचे उतरे और 20 मिनट के बाद वह कार की पिछली खिड़की खोल कार में सामान रखकर चलते बनते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ले ली है। फुटेज में आ रही कार के नंबर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र छछरौली प्रभारी रामकुमार का कहना है कि दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें