जिला जेल की सुरक्षा में सेंध लगी हुई है। कड़ी सुरक्षा के बीच चेकिंग होने के बावजूद जेल में मोबाइल पहुंच रहे है। तीन दिन पहले भी एक कैदी के पास से जेल में चेकिंग के दौरान मोबाइल बरामद किया गया था। वहीं बुधवार देर शाम को भी जांच के दौरान जिला जेल में बंद दो कैदियों से मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपी कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बतां दे कि इससे पहले भी जेल में कैदियों व बंदियों से मोबाइल मिल चुके है। जो जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है। जिला जेल उपाधीक्षक जोगिंद्र सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रूटीन की तरह वह जेल कर्मियों के साथ बुधवार देर शाम को बैरकों की जांच कर रहे थे। चैकिंग करते हुए जब वे ब्लॉक नंबर तीन में कैदी इंद्री निवासी वैभव के बैरक में गए तो वह उन्हें देखकर घबरा गया और कुछ छिपाने लगा। शक के आधार पर जब उन्होंने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद जब वे जिला कुरुक्षेत्र के गांव जेधरी निवासी विकास की बैरक के पास पहुंचे तो वह भी उन्हें देख झटपटाने लगा। उन्हें सूचना मिली थी कि जेल में बंद दोनों आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। सूचना मिलते ही दोनों आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से मोबाइल बरामद हुए। उन्होंने इस बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों से मोबाइल कब्जे में लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से भी मोबाइल बरामद किया गया। उन्होंने आरोपियों की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों मोबाइल को कब्जे में लेकर आरोपी विकास और वैभव के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। जांच अधिकारी एसआई विजय विवेक का कहना है कि दोनों मोबाइल को साइबर सेल भेज दिया गया है। जांच की जा रही है कि आरोपियों ने किस किस से बातचीत की।