क्षेत्र के गांव राझेड़ी में खेत में चारा लेने गया एक किशोर घर वापिस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने बच्चे के लापता की शिकायत जठलाना थाना में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लापता बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। राझेड़ी गांव निवासी सुमन लता ने बताया कि उसका करीब 14 वर्षीय बेटा नितिन शाम करीब 4 बजे साइकिल पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए राजकुमार के खेतों में गया था। काफी देर तक भी जब वह वापस घट नहीं लौटा, तो वह उसे देखने खेत में गई। खेत में साइकिल तो खड़ी थी, लेकिन उसका बेटा वहां नहीं था। उसने आस पास तलाश की लेकिन बेटे का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।