फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल राशन कार्ड का झांसा देकर व्यक्ति सोने की बालियां लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव संधाय में बीपीएल राशन कार्ड बनाने का झांसा देकर घर में घुसा व्यक्ति धोखे से महिला की सोने की बालियां हड़प कर फरार हो गया। गांव संधाय की साइना ने बताया वीरवार दोपहर एक व्यक्ति उनके घर आकर कहने लगा कि वह बीपीएल राशन कार्ड बनाने का सर्वे कर रहा है। आपका नाम राशन कार्ड के सर्वे में आया हुआ है। इसके लिए उसकी फोटो उसके परिवार के सदस्यों के साथ चाहिए। इसके साथ-साथ उसने आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की भी मांग की। जिस पर उसने जवाब दिया कि उनका राशन कार्ड कुछ दूरी पर स्थित उसकी सास के घर रखा है। जिस पर व्यक्ति ने कहा कि आप अपने कानों की बालियां उतार कर अपने बेटे के साथ फोटो खिंचवा लो ताकि राशन कार्ड के लिए सही लगे। व्यक्ति के कहने पर उसने बालियां उतार कर मेज पर कपड़े के नीचे रख दी। आरोपी ने फोटो खींचने के बाद उसे सास के घर से राशन कार्ड लाने के लिए भेज दिया। कुछ समय बाद जब वह सास के घर से राशन कार्ड लेकर आई तो व्यक्ति वहां नहीं था। उसने मेज पर कपड़े के नीचे रखी बालियों की जांच की तो उसकी सोने की बालियां वहां नहीं थी। उन्होंने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। जिन्होंने थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें