शहर की तीर्थ नगरी टपरी में चोरों ने दिन दहाड़े सूने घर में घुसकर अलमारी से दो लाख रुपये की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुसे और दरवाजों के ताले तोड़ चोरी को अंजाम दिया। चोरी के समय सपरिवार किसी काम से बाहर गए थे। शाम को जब वह घर लौटे तो घटना के बारे पता चला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर की तीर्थ नगर टपरी निवासी पिंटू ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह मार्च को दोपहर दो बजे घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। जब वह लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से अलमारी में रखे दो लाख रुपये व सोने के जेवर गायब थे। उन्होंने बताया कि चोर छत के रास्ते से अंदर घुसे। जिसके बाद उन्होंने दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी