फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला 6.10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांव बहादुरपुर से 6 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि गांव बहादुरपुर में एक महिला गली में खड़ी होकर हेरोइन बेचने का काम कर रही है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सोमनाथ, महिला पुलिसकर्मी सरस्वती देवी व अन्य की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रही महिला को गिरफ्तार किया और मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट साढौरा बीडीपीओ कार्तिक चौहान को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़ी गई महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 6 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान बहादुरपुर निवासी बिल्लो के नाम से हुई। इंचार्ज ने बताया कि महिला पिछले एक साल से नशे कारोबार कर रही थी। महिला की प्रॉपर्टी की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें