फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग बहनों को रात को तांत्रिक के पास छोड़कर आ गई मां, तांत्रिक पर छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बहनों ने एक तांत्रिक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस साजिश में नाबालिग की मां ने भी उसका साथ दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सदर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक व लड़कियों की मां के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 16 साल की लड़की ने सदर पुलिस को शिकायत दी है कि गांव गलौली निवासी तांत्रिक दिनेश का उनका घर पर आना जाना है। एक दिन उसकी मां के पास उसने फोन किया कि वह घर से ज्वैलरी व अन्य सामान उठाकर यमुनानगर बस स्टैंड आ जाए। उसकी मां उसे और उसकी बहन को भी साथ ले गई। बस स्टैंड पर वह उन्हें मिला। वहां पर कहने लगा कि दोनों बहनें रात को उसके पास रहेंगी। क्योंकि उसे पूजा करनी है। इस दौरान जब उन्होंने जाने से मना किया तो उसकी मां ने उन्हें धमकाकर चुप करा दिया और उसके साथ भेज दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने उनके साथ अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया कि जब भी वह उसकी मां को मिलने आता था तो उनके साथ गलत हरकतें करता था। उसकी मां भी तांत्रिक का साथ देती थी । इस तरह से उनके साथ वह गलत हरकतें करता था। इस शिकायत पर सदर पुलिस ने लड़कियों की मां और दिनेश तांत्रतिक पर पोक्सो एक्ट 8-17 और 506 में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें