फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दिल्ली गया था परिवार, घर से दो लाख के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने मॉडल कॉलोनी निवासी राजीव वर्मा के घर से शनिवार रात 17 ग्राम सोने व 30 ग्राम चांदी के गहनों समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। राजीव वर्मा का परिवार सहित दिल्ली में आयोजित शादी समारोह में गए थे। शादी से रविवार रात करीब तीन बजे घर लौटने पर उन्हें चोरी की वारदात को पता चला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राजीव की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल कालोनी निवासी राजीव वर्मा ने बताया कि शनिवार को वह परिवार सदस्यों के साथ एक शादी समारोह में दिल्ली गया था। रविवार अलसुबह करीब तीन बजे जब वे लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए पड़े है। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारियों खुली पड़ी थी। जांच की तो घर से 17 ग्राम सोने व 30 ग्राम चांदी के जेवरात, 19 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल, एक टैबलेट व अन्य सामान चोरी मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना शहर के हैड कांस्टेबल परमवीर सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाए गए। जिन्होंने संदिग्ध स्थानों से नमूने एवं फिंगर प्रिंट जुटाए। मामले में पुलिस ने राजीव वर्मा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
दुकान के ताले तोड़ 11 मोटरें चुराई
बुड़िया निवासी इसरार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी चुन्ना भट्टी के नजदीक चनेटी रोड पर इलेक्ट्रानिक की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर के ताले टूटे पड़े हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जांच करने पर दुकान से 10-11 मोटरें गायब थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

तीन बाइक चोरी
ससोली निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह किसी काम से संजय विहार कॉलोनी में गया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। उधर, यमुना गली निवासी वैभव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह किसी काम से वर्कशॉप रोड स्थित ज्योति पैलेस में गया था। उसने बाइक पैलेस के बाहर खड़ी की थी। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह दुर्गा गार्डन निवासी सुनील कुमार की बाइक हुडा सेक्टर 17 से चोरी हो गई। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें