फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटों पर लाठी व डंडों से हमला ,11 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रसूलपुर स्थित दुकान में घुसकर कुछ युवकों ने बाप व दो बेटों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर निवासी लछमन दास ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव शालापुर निवासी अशोक कुमार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। वह गांव के ही नजदीक अपनी दुकान पर काम कर रहा था। दुकान पर उसका पिता रोशन लाल व भाई सुनील उर्फ रिंकू भी मौजूद थे। इस दौरान अशोक कुमार अपने साथियों मग्गू, सलिंद्र, श्रवण, महमदपुर निवासी मनीष, प्रवीन, राम कुमार, झंडा निवासी जगपाल उर्फ जग्गू, जिला अंबाला के गांव सकरपुर निवासी मोहित व जिला अंबाला के गांव टोका निवासी मंदीप, संदीप के साथ मिलकर उनकी दुकान में घुस गए। आरोपियों ने आते ही उन पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें